अशोक छाज़ेड् बने मरीना स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष
मरीना स्पोर्ट्स क्लब की गत आम सभा में श्री अशोक छाज़ेड् को पुनः अध्यक्ष चुना गया।एगमोर के खेल परिसर में वॉलीबॉल खेलने के बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष ने अपनी टीम की घोषणा की जिसमें पारसमल रांका उपाध्यक्ष,राजेश सुराणा उपाध्यक्ष एवं खेल मंत्री ,महावीर चंद बाफ़ना महामंत्री,सज्जनराज सुराणा कोषाध्यक्ष ,महावीर गेलडा एवं रमेश कानूगा सलाहकार का पदभार संभालेंगे।
मरीना स्पोर्ट्स क्लब के सदस्य १९८५ से निरंतर रोज़ सुबह वॉलीबॉल खेलते है एवं सामाजिक कार्य में भी योगदान देते है।
क्लब के संस्थापक श्री फूलचंद नाहर,सुशील जैन शिखरचंद बेताला,प्रवीण डागा ने नयी टीम को शुभकामना दी।खेल परिसर में भंवरलाल चौधरी,मनोज परमार,राजेश झामड़,प्रवीण सेठिया,हितेश छाज़ेड विकास जैन,आनंद पुरोहित,आनंद आँचलीया,प्रेमदास वैष्णव उपस्थित रहे।महावीर बाफ़ना ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
