ईवीएम डेमोंसट्रेशन सेन्टर(EDC) स्थापित कर आमजन को मतदान के प्रति किया जागरूक
मावली,ओमप्रकाश सोनी । विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र स्थापित किया गया। जहां पर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी के तहत मतदान का प्रतिशत बढ़ाने एवं ईवीएम मशीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यालय में आने वाले आमजन को तहसील कार्यालय मावली में स्थापित evm डेमोंसट्रेशन केंद्र प्रभारी उम्मेद खान, तथा उनके दल के सदस्य दिनेश सिंह राव, पंचायत सहायक ,योगेश आमेटा पंचायत शिक्षक द्वारा आम नागरिकों को मतदान की प्रक्रिया के बारे में समझाया जाता है। तहसीलदार डॉ रमेश चंद्र वडेरा के निर्देशन टीम कार्य करती है। स्वीप कोऑर्डिनेटर देवी काठात ने बताया कि कार्यालय में आने वाले लोगों को उक्त टीम प्रभारी तथा सदस्य ईवीएम मशीन के बारे में बताते हैं तथा चुनाव के प्रति जागरुक करते हैं इस कार्यक्रम में देवेंद्र सिंह राठौड़ ,नरेंद्रबडगुर्जर ,बाबूलाल मीणा बूथ लेवल अधिकारी ,आदि उपस्थित रहे आदि उपस्थित रहे।
