विकेवि में बेबी शो कार्यक्रम हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न
ऋषभदेव । विवेकानंद केंद्र विद्यालय,ऋषभदेव में बेबी शो में रैंप वॉक कार्यक्रम का भव्य आगाज हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
अतिथि स्वागत एवं कार्यक्रम परिचय प्रधानाचार्या श्रीमती विजय श्री यादव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एम.एस. मणिलाल, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य, विशिष्ट अतिथि कवि उपेंद्र अणु,गोतमलाल मीणा दिनेश जैन, हेड़, आकार कॉलेज खेरवाड़ा ,अध्यक्षता प्रधानाचार्य श्रीमती विजय श्री यादव ने की। नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बेबी शो कार्यक्रम की थीम बसंत उत्सव था। विवेकानंद सभागार में बासंती रंग,पलाश के पुष्प की सुगंध एवं आभा लिए सुसज्जित था। कार्यक्रम में रंग -बिरंगी वेशभूषा एवं भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत वातावरण में नन्हे मुन्ने विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया। रैंप वॉक ग्रुप फर्स्ट में 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों के साथ माताएं ने बड़े उत्साह के साथ अपने बच्चे को सहभागिता करवाई।बेबी शो में 179 प्रतिभागियों ने रैंप वॉक किया।
विद्यालय की शिक्षिका अचला बोहरा एवं हर्षा व्यास ने क्रिस्लिस सिलेबस आधारित शिक्षण का प्रस्तुतीकरण प्रोजेक्टर के माध्यम से स्लाइड शो पर प्रस्तुत किया। उन्होंने नई शिक्षा पद्धति के अनुसार एक्टिविटी बेस पाठ्यक्रम क्रिटिकल थिंकिंग एवं प्रोबलम सॉल्विंग बेस शिक्षण एवं एक्टिविटी के माध्यम से रियल लाइफ कनेक्शन पर आधारित शिक्षण व्यवस्था के बारे में बताया एवं विद्यालय में वर्ष पर्यन्त आयोजित होने वाली क्लास एक्टिविटी का एक स्लाइड शो प्रस्तुत किया। इसके साथ ही 2 वर्ष से कम एवं 8 वर्ष तक के आयु के बच्चों के चार ग्रुप बनाए गए और उन्होंने क्रमशः रैंप वाक किया।
कार्यक्रम के बीच-बीच में बच्चे एवं अभिभावकों के लिए भी विभिन्न गेम एक्टिविटी करवाई गई जिसमें सबने बढ़ चढ़कर भाग लिया। वीणा जैन ने बहुत ही मनमोहक गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम की अंतिम कड़ी में विभिन्न ग्रुप मे प्रथम रहे विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान किया गया। एवं सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि एम.एस. मणिलाल ने बहुत ही श्रेष्ठ एवं सुनियोजित कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने सफल कार्यक्रम के लिए सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन श्वेता जैन ने किया
कार्यक्रम का संचालन इंदुबाला रावल एवं निशा जैन ने किया।
