मावली : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के घासा गॉव के विवेकानंद विद्या मंदिर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने माॅडल व चार्ट बनाकर विज्ञान प्रदर्शनी लगाई लक्ष्मण डाँगी ने कुलर मशीन, चिराग व मनीष ने रंगीन लाइट व हवाई पंखे का माॅडल तो भाग्यश्री ने फेफड़ों का माॅडल बनाया नमन जोशी ने सूक्ष्मदर्शी यंत्र, कृष्णकांत सुथार ने वृक व अक्षय और तन्मय ने डोलर झूले का माॅडल बनाया देवकन्या व खुशी ने पौधे का नामांकित चार्ट तो चिराग ने हृदय का नामांकित चित्र बनाया। इस अवसर पर प्रकाश , गोपाल व विद्यालय स्टाफ ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों का उत्साह वर्धन किया तथा प्रदर्शनी में प्रथम चिराग, मनीष, दूसरे स्थान पर भाग्यश्री, कृष्णकांत व लक्ष्मण को प्रशंसा प्रमाण पत्र व पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। संचालन इन्द्ररा डाँगी ने किया तथा संचालक नारायण लाल डाँगी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!