श्री ए जी जैन हायर सेकंडरी स्कूल में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न
श्री ए जी जैन हायर सेकंडरी स्कूल में वर्ष 2023-2024 का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा प्रस्तुत सावयव (विभिन्न) रंगारंग प्रस्तुति थी । विद्यालय की सहगामी संस्था श्री ए जी जैन नर्सरी एवं प्राइमरी स्कूल के नौनिहालों ने स्वगात नृत्य से सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया । । इस अवसर मुख्यअतिथि के रूप में राजस्थान रत्न , संघवी सेठ , समाज सेवी , विद्यालय के भूतपूर्व छात्र एवं शहर के प्रसिद्ध व्यक्ति श्री के सुभाषचंद जी रांका थे। उरोक्त अवसर पर श्री मंगल जी तातेड़ ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । श्री रांका ने अपने भाषण से छात्रों को प्रोत्साहित कर उनके अंदर ऊर्जा का संचार किया । उन्होंने शिक्षा की महत्ता को समझाते हुए छात्रों को अच्छी शिक्षा ग्रहण करने पर जोर दिया । श्री रांका ने विद्यालय उत्थान में सहयोग देते हुए सभी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की । इस बीच उन्होंने ने छात्रों एवं शिक्षकों को उनके विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया । कार्यक्रम का संचालन मास्टर चिराग शर्मा (आठवीं कक्षा) ने किया और विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक वेंकटरामन्ना चेबोलू ने उनके सहायक की भूमिका का निर्वहन किया । इस अवसर पर विद्यालय के कोरेस्पोंडेंट गौतमचंद गोठी , सचिव यू सी बोहरा एवं प्रबंध समिति के सदस्य प्रसन्नचन्द चोरड़िया आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे । स्वागत भाषण विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक शिव कुमार त्रिपाठी ने दिया । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एस अरसू ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर विद्यालय के कार्यविधि का सम्प्रेषण किया ।शिक्षकों को सत प्रतिशत परिणाम देने के लिए सम्मानित कर उनको प्रोत्साहित किया गया । धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की अर्थशास्त्र प्रवक्ता हेमलता ने किया । अंत मे कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से कर छात्रों एवं शिक्षकों में मिष्ठान वितरित किया गया।। विद्यालय प्रबंधन के तरफ से सभी शिक्षकों एवं साहचर्यों मध्याह्न भोजन का प्रबंध किया गया ।
