बांसवाडा : पुलिस वाले ने दी महिला को धमकी,मारपीट करने के बाद बोला- मैं पुलिसवाला हूं मारकर फेंक दूंगा

बांसवाडा जिले के अरथूना थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाला और कोई नहीं बल्कि पुलिस वाला ही है। उसके साथ उसके ही परिवार के लोग शामिल थे। घटना कल शाम 7 : 30 बजे की है। पीड़ित महिला ने अरथूना थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जूट गई है।

पीड़िता 50 वर्षीय जौलाना निवासी निर्मला पत्नी परमेश्वर ने बताया कि शाम को वो अपने घर के आंगन में काम कर रही थी। तभी अभियुक्त प्रकाश पुत्र कन्हैयालाल जोकि पुलिस कांस्टेबल है। उसके साथ राजेंद्र, चंदन, नीरज, अश्विन मुकेश पाटीदार ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उन्होंने प्रार्थी महिला के साथ मारपीट भी की। इस दौरान कुछ लोगों ने बीच बचाव किया और फिर आरोपी भाग गए। पीड़ित महिला ने बताया कि इस दौरान प्रकाश बोला कि मैं पुलिस वाला हूं मारकर फेंक दूंगा तो पता भी नहीं चलेगा। महिला थानाधिकारी खुश्बू ने बताया कि प्रकाश महिला थाने में कार्यरत है। वो कल ड्यूटी पर नहीं था। परिवाद की जांच के लिए गया हुआ था जिसकी रवानगी दर्ज है।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!