विजिट के दौरान शराब के नशे में मिला पुलिसकर्मी : SP ने हेड कॉन्स्टेबल सहित 2 कॉन्स्टेबल को किया लाइन हाजिर

बिछीवाड़ा थाने के एक हेड कॉन्स्टेबल और रतनपुर पुलिस चौकी के 2 कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी के विजिट में हेड कॉन्स्टेबल शराब के नशे में मिला था, जबकि रतनपुर चौकी पर एक संदिग्ध व्यक्ति मिलने के बाद कार्रवाई की गई।

एसपी श्याम सिंह ने बताया कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में विजिट को लेकर वे पहुंचे थे। इस दौरान थाने पर हेड कॉन्स्टेबल नारायणलाल शराब के नशे में था। जिस पर हेड कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके बाद राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर स्थित चौकी पर पहुंचे। चौकी पर एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा हुआ मिला। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया संदिग्ध व्यक्ति के अवैध वसूली की संभावना को देखते हुए उसे गंभीरता से लिया है। चौकी पर तैनात कॉन्स्टेबल रिपुदमन सिंह और श्यामलाल को भी लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने मामले की जांच करने के भी आदेश दिए हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!