विदेशी युवक-युवती 31 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ गिरफ्तार

गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को एक विदेशी युवक-युवती को गिरफ्तार किया है। दोनों से 5 लाख रुपए कीमत की 31 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त की है। थानाधिकारी अजयसिंह राव ने बताया कि आरोपी नाईजीरिया निवासी जोसेफ ओग्बोलू और केन्या युवती लीलियन नाईसिरी को गिरफ्तार किया है।

दोनों युवक-युवती कुछ माह से बलीचा स्थित ओम बन्ना मंदिर के पास रह रहे थे। थानाधिकारी ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस को दक्षिणा विस्तार योजना रोड की तरफ से एक स्कूटी पर युवक-युवती बैठे हुए आते दिखे। दोनों ने पुलिस की टीम को देखकर स्कूटी वापस घुमा ली और भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने पीछा करते हुए दोनों को रोका। फिर दोनों से पूछताछ की। जिसके बाद दोनों की तलाशी ली गई।

तलाश करने पर आरोपी जोसफ के कब्जे से 21 ग्राम और युवती लीलियन के कब्जे से 11 ग्राम अवैध एमडीएमए बरामद की गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज करते हुए आगे जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी से पूछताछ में ये पता करेगी कि आखिर ये अवैध मादक पदार्थ कहां से लाए और इसे कहां पहुंचाने वाले थे। इस गिरोह में शामिल लोगों के बारे में भी पता लगाया जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!