उदयपुर में मंत्री के नाम से टीचर को धमकाया,सरपंच और यूडीसी ने रात में दो बार फोन कर गालियांदी

उदयपुर के कोटड़ा क्षेत्र में एक सरकारी टीचर को फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। गाली-गलौज करने के साथ धमकियां देने वाले ने खुद को जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी का खास आदमी बताया। इस संबंध में टीचर ने मांडवा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

उदयपुर जिले के कोटड़ा पंचायत समिति के खूणा ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पीपलीखेत के शिक्षक समरथ लाल मीणा ने मांडवा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया- 22 फरवरी की रात 9.57 बजे मेरे मोबाइल पर पंचायत समिति कोटड़ा के यूडीसी भंवरलाल का कॉल आया। फोन पर भंवरलाल और खूणा का सरपंच राजेश डामोर दोनों ने मुझसे गाली गलौज करते हुए धमकी दी कि स्कूल में आकर पिटाई करेंगे।

रिपोर्ट में बताया कि इसके बाद रात 10.10 बजे वापस कॉल आया और भंवरलाल ने गालियां देते हुए जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी के नाम से धमकाया और कहा कि तुझे देख लेंगे। मामले को लेकर राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान ने कहा- ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने वाले शिक्षक के साथ इस तरह से दुर्व्यवहार व धमकी देने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन करेगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!