बीती रात ऋषभदेव में चोरों ने मचाई धमाल, धारदार हथियार के साथ गली मोहल्लो में घूमते दिखे बदमाश,सौंपा ज्ञापन

ऋषभदेव । स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के शिल्पी मोहल्ला में बीती रात को चोरों ने धावा बोला । चोर धारदार हथियार के साथ गली मोहल्ले में घूमते रहे और दहशत फैलाते रहे । जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि को चोरों ने दुकान और सुने पड़े मकानों को निशाना बनाया । घाटी दरवाजा पर खड़ी गाड़ी के कांच फोड़े । हालाकि मोहल्ले वासियों की सजगता से बदमाश अपनी वारदात को अंजाम नही दे पाए । सजग नागरिक द्वारा उक्त वारदात का वीडियो भी बनाया गया है जिसमे बदमाश धारदार हथियार के साथ मोहल्ले में घूमते हुए दिखाई दे रहे है । बढ़ती चोरियो के कारण नागरिक में रोष व्याप्त है ।

शिल्पी मोहल्ले वासियों ने थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि धारदार हथियार के साथ बदमाशो का गली मोहल्ले में घूमना बड़ी वारदात को अंजाम देने की सुगबुगाहट है । मोहल्ले वासियों ने बताया कि सजगता से इस बार तो कोई बड़ी दुर्घटना होने से बच गई । लेकिन आगे इन बदमाशो पर लगाम नही लगाई तो यह किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते है । तीर्थ नगरी में इस प्रकार की घटना चिंता का विषय है ।

जानकारी के अनुसार शनिवार रात से दिन भर में कई वारदाते हुई जिसमे शिल्पी मोहल्ले में चोरों ने कुछ दुकानो और घरों को निशाना बनाया , गाड़ी के कांच फोड़े , दिनदहाड़े चैन स्नेचिंग जैसे वारदाते हुई ।

आपको बतादे की ट्रांसफर होकर आए नए थानाधिकारी ने भी शनिवार को ही पदभार ग्रहण किया है । पदभार ग्रहण करते ही इस प्रकार की वारदाते होना चुनौती पूर्ण है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!