श्रीजी प्रभु के भव्य छप्पन भोग मनोरथ के अवसर पर गो.चि.105 श्री विशाल बावा ने प्रभु को लाड लड़ाकर अरोगाया छप्पन भोग
नाथद्वारा, नरेन्द्र पालीवाल । श्रीनाथजी मंदिर मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती कोकिला बेन अंबानी के 90 वें जन्मदिन के उपलक्ष में तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा ने दी अनंत कोटि बधाई,अंबानी परिवार ने अरोगाया प्रभु को छप्पन भोग
तिलकायत श्री की आज्ञा एवं श्री विशाल बाबा की प्रेरणा से नाथद्वारा नगर एवं खमनोर ब्लॉक की 56 स्कूलों में वितरित हुआ छप्पन भोग का प्रसाद….
पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली मे श्रीनाथजी मंदिर मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती कोकिला बेन के जन्मदिन के अवसर पर अंबानी परिवार द्वारा श्रीनाथजी प्रभु में भव्य छप्पन भोग मनोरथ कराया गया! इस अवसर पर श्री लाडले लाल प्रभु श्री नवनीत प्रिया जी श्रीजी प्रभु में पधारे एवं श्री विशाल बावा ने प्रभु को लाड लड़ाकर छप्पन भोग अरोगाया एवं प्रभु को फाल्गुन माह की सेवा धरा कर गुलाल खिलाकर आरती उतारी! इस अवसर पर श्रीजी प्रभु एवं श्री लाडले लाल प्रभु को विशेष श्रृंगार धराया गया! श्रीमती कोकिला बेन के जन्मदिन के अवसर पर यह छप्पन भोग मनोरथ अंबानी परिवार की ओर से कराया गया एवं इसमें संपूर्ण अंबानी परिवार शामिल हुआ जिसमें विशेष रूप से श्री मुकेश अंबानी,श्रीमती नीता अंबानी, श्री अनिल अंबानी, श्रीमती टीना अंबानी, श्री आकाश अंबानी,श्रीमती श्लोका अंबानी, अंशुल अंबानी अनमोल अंबानी एवं संपूर्ण अंबानी परिवार एवं विशिष्ट जन में प्रसिद्ध कथावाचक श्री रमेश भाई ओझा प्रभु के मनोरथ में शामिल हुए ! दर्शन पश्चात श्री विशाल बावा ने लाडले लाल प्रभु के बगीचे में मनोरथी परिवार के सभी सदस्यों का रजाई,फेंटा एवं ऊपरना ओढ़ाकर एवं प्रसाद प्रदान कर समाधान किया एवं आशीर्वाद प्रदान किया! इस अवसर पर वल्लभ कुल परिवार के सदस्यों में श्रीमती दीक्षिता बहूजी, श्रीमती पद्मिनी राव बेटीजी, श्रीमती प्रियंवदा बेटीजी ने भी उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया एवं शुभकामनाएं प्रेषित की! इस अवसर पर श्रीमती कोकिला बेन ने श्रीजी प्रभु के प्रसाद ‘सागर’को केक के रूप में काटकर सभी को प्रसाद वितरित किया! एवं सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रेषित की! राजभोग के दर्शन से पूर्व मोती महल चौक में 51 वेद पाठी ब्राह्मणों द्वारा स्वस्ति वाचन एवं मंगलाचरण के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई!
छप्पन भोग मनोरथ के अवसर पर अंबानी परिवार द्वारा श्रीजी प्रभु को स्वर्ण आभरण भी भेंट किए गए ! इस अवसर पर गो.ति.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं गो. चि.105 श्री विशाल बावा की प्रेरणा से अंबानी परिवार द्वारा नाथद्वारा नगर एवं खमनोर ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया ।
इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के अधिकारी श्री सुधाकर उपाध्याय, श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक श्री भारत भूषण व्यास, तिलकायत श्री के मुख्य सलाहकार श्री अंजन शाह,सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य,मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य श्री समीर चौधरी, मंदिर मंडल के सीईओ श्री कैलाशचंद्र शर्मा, संपदा अधिकारी ऋषि पांडे, तिलकायत के सचिव श्री लीलाधर पुरोहित,मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास,राजेश्वर त्रिपाठी, समाधानी उमंग मेहता,जमादार हर्ष सनाढ्य,कैलाश पालीवाल,मोती महल निगरा गोपी वर्मा,उपस्थित थे ।
