एक फोन पर बीमार पशु के इलाज के लिए पहुंचेगी मोबाईल वेटरनरी यूनिट, यूनिट को दिखाई हरी झंडी, पहाड़ा में यूनिट का किया स्वागत
खेरवाडा । देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घर बैठे पशुपालक अब अपने बीमार पशुओं का इलाज करवा सकेंगे उसके लिए एक लाख पशुधन पर एक एक मोबाईल वेटरनरी यूनिट शुरु की गई हैं, जिसका आज राजस्थान प्रदेश में हरी झंडी दिखा कर संचालन किया गया, इस मौके पर उदयपुर ज़िले के नयागांव पंचायत समिति के पहाड़ा में भी मोबाइल वेटरनरी यूनिट पहुंची, मोबाईल यूनिट का समाजसेवी सतवीर सिंह पहाड़ा, एवम कृष्ण गरासिया द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया, मोबाईल यूनिट वाहन का माला पहनाकर स्वागत किया गया और उनके साथ आए मोबाईल वेटरनरी यूनिट में सेवा देने वाले चिकित्सक राजेंद्र मील, चिकित्सक राजेश पुनिया, ईश्वर सिंह, जयेश सालवी , कांति लाल का भी माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया,
पशु वेटरनरी यूनिट के चिकित्सक ने बताया कि अब अगर आपके पशु बीमार हो जाता है तो आप एक कोल करके मोबाईल यूनिट को बुला सकते हैं, कोल जाते ही मोबाईल यूनिट घर पर ही पशुओं का इलाज करने पहुंचेगी, मोबाईल यूनिट वाहन में तमाम प्रकार की दवाई उपलब्ध रहेगी,
समाजसेवी सतवीर सिंह पहाड़ा ने मोबाईल यूनिट का संचालन करने पर केंद्र सरकार का और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमत्री का आभार जताया और कहा कि अब आमजन की तरह पशुओं का भी घर बैठे बीमार होने पर इलाज होगा,
