दो दिवसीय प्राचार्य-प्रधानाध्यापक वाक्पीठ सम्पन्न,ब्लाॅक के विद्यालयों को उत्कृष्ठ बनाया जाये – चेयरमेन नगरपालिका
ऋषभदेव । प्राचार्य-प्रधानाध्यापक वाक्पीठ के दूसरे दिन समापन समारोह में चेयरमेन नगरपालिका मनीष मीणा मुख्य अतिथि रहे। चेयरमेन ने बताया कि ब्लाॅक के विद्यालयों को उत्कृष्ठ बनाने हेतु संस्थाप्रधान अपने विद्यालय को उत्कृष्ठ बनाते हुये बच्चो के सर्वांगिण विकास के लिये तत्पर रहते कर्तव्य एवं निष्ठापूर्वक कार्य करे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान केसर देवी, विशिष्ठ अतिथि पीसीसी सदस्य जयप्रकाश वाणावत, पूर्व सीबीईओ प्रकाशचन्द्र भाणावत थे। स्वागत उद्बोधन में मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी सतीशचन्द्र जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये बताया कि संस्थाप्रधान अपने दायित्वों का निर्वहन करने में सदैव तत्पर रहे। बालकों के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दे। इस अवसर पर इस सत्र में सेवानिवृत होने वाले संस्थाप्रधानों में भर्तृहरि शर्मा, रमणलाल अहारी, रामलाल पटेल, बसन्तीलाल मीणा तथा लक्ष्मणलाल मीणा का अभिनन्दन किया गया। सेवानिवृत होने वाले प्राचार्य में भर्तृहरि शर्मा तथा प्रधानाध्यापक एवं वाक्पीठ प्रारम्भिक अध्यक्ष रमणलाल अहारी ने अपने विचार व्यक्त किये। साथ ही महात्मा गांधी विद्यालय ऋषभदेव के छात्र पुष्कर और डम्पी चुण्डावत को राज्य स्तरीय गोल्ड एवं सिल्वर मेडल मिलने पर उनका भी अभिनन्दन किया गया। समापन सत्र में प्रशासनिक दायित्व-सहजता से कैसे करे विषय पर बाल गोपाल शर्मा एसीबीईओ फलासिया एवं कैरियर गाइडेन्स में शिक्षक की भूमिका विषय पर संजय लुणावत निदेशक माई मिशन उदयपुर द्वारा वार्ता प्रस्तुत की गई। पुस्तकालय संचालन एवं निस्तारण विषय पर चन्द्रलेखा लट्ठा एवं हेमेन्द्र उपाध्याय द्वारा वार्ता दी गई। इस अवसर पर श्रेष्ठ कार्य करने वाले आनन्द मेहता, विजेन्द्र हिरात, सचिन जैन, कावाराम खराडी, शिवनारायण त्रिवेदी, प्रकाशचन्द्र मीणा, मदन लाल मीणा, धुलेश्वर मीणा, नगजीराम भील, नगीनराम डामोर, प्रमिला मीणा, प्रकाश मीणा, नारायणलाल मीणा, चुन्नीलाल कलाल, देवीलाल तेली तथा मगनलाल पटेल का सम्मान किया गया। इस दौरान एसीबीईओ प्रथम सतीश गांधी, एसीबीईओ द्वितीय नाथुलाल सालवी, वाक्पीठ प्रारम्भिक चुन्नीलाल कलाल भी उपस्थित रहे। वाक्पीठ अध्यक्ष मोहनलाल मीणा ने दो दिवसीय वाक्पीठ के समस्त कार्यक्रमों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सचिव माध्यमिक प्रकाशचन्द्र भाणावत ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य आनन्द मेहता द्वारा किया गया।
