मावली : रामचरण जयंती का पर्व मनाया गया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के विजयवर्गीय समाज के तत्वाधान में मावली, खेमली, सालेरा के विजयवर्गीय समाज जनों के द्वारा स्वामी श्री 1008 श्री रामचरण जी महाराज की जयंती का पर्व गैलेक्सी रिसोर्ट में बड़े ही धूम धाम से साथ मनाया गया।
समाज के अध्यक्ष मनीष विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम में स्वामी श्री राम चरण जी महाराज के चरणों में 108 दीप प्रज्ज्वलित कर राम लिख कर शुरुवात की गई। कार्यक्रम के लाभार्थी पूर्व मेवाड़ अध्यक्ष जगदीश विजयवर्गीय एवं पूर्व मेवाड़ अध्यक्ष देवीलाल विजयवर्गीय रहे।
कार्यक्रम में समाज सुधार हेतु सुझाव दिए गए प्रथम बार मावली समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सालेरा एवं खेमली के समाजजनों ने भाग लिया समाज के मंत्री अंकित ने बताया कि बच्चों से लेकर बड़ों तक कर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें
ग्लास बॉल थ्रो प्रतियोगिता में महिला वर्ग मे प्रथम प्रियंका एवं द्वितीय पुष्पा, पुरुष वर्ग में प्रथम देवीलाल एवं द्वितीय भावेश रहे । बालक बालिका में प्रथम नव्या एवं द्वितीय परिधि रही,फ्लावर्स कपल प्रतियोगिता में प्रथम मनीष- प्रियंका विजयवर्गीय एवं द्वितीय राजेश – गंगा देवी रही,ग्लास उल्टा-पुल्टा में महिला मंडल मावली प्रथम रही,कुर्सी रेस में बच्चों में प्रथम तनिष्का एवं द्वितीय गुन्नू विजयवर्गीय रही । पुरुष वर्ग में अंकित विजयवर्गीय प्रथम एवं द्वितीय भरत विजयवर्गीय रहे,महिला वर्ग में प्रथम पुष्पा और द्वितीय में तनुजा रही,समाज की महिला संयोजिका तनुजा विजयवर्गीय ने सभी का आभार व्यक्त किया । समाज के पूर्व मंत्री नारायण विजयवर्गीय ने मंच संचालन किया।
