मावली : गुरु रविदास जयंती धूम धाम से मनाई गई
मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के फलीचड़ा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती धूमधाम के साथ हर्षो उल्लास से मनाई गई। जिसमें सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर गुरु रविदास की तस्वीर पर माला कुमकुम से टीका तथा पुष्प अर्पित किए गए, प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया की बालकों में संस्कार लाने है तो हमें सभी महान पुरुषों की जयंती पुण्यतिथियां को विद्यालय में मनाना चाहिए। जिससे उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर सभी विद्यार्थी संस्कारवान बन सके गुरू रविदास का जन्म वाराणसी इनके पिता सन्तोक माता कलसा देवी पत्नी लोना बाई थी। इनके गुरू रामकृष्ण गुरु भाई कबीर दास जी थे। इन्होंने रूढ़िवादिता कुर्तियां जातियो में भेदभाव को मिटाने का प्रयास किया आदि इनके जीवन काल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, विद्यालय में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी शिक्षक गण बालक बालिकाओं ने जयंती मना कर पुष्प अर्पित किए गए इस दौरान इस दौरान उदयलाल सालवी,देवीलाल जाट, फतेह लाल यादव, लीला खटीक, जोली कुमारी चौधरी, काजल श्रीमाली, रक्षा कुमारी, लहरी लाल जाट, राहुल नूवाल, सुनील अटू, कालू सिंह, राजेश कुमार सालवी संचालन शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु द्वारा किया गया।
