मावली : वार्षिक उत्सव में हरि ओम ने जादू दिखाया
मावली कस्बे के सेन्ट थॉमस जूनियर स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि निर्मल कुमार लोढ़ा,हीर सिंह,बंशी लाल जाट,मोती लाल भील थे। अतिथियों का मेवाड़ी पगड़ी ओपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। उसके बाद में अतिथि ने सरस्वती माँ को फूल माला चढ़ा कर दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।जिसमे बच्चो ने राजस्थानी व देश भक्ति के गानों पर बढ़ चढ़कर प्रस्तुतियां दी। इसके साथ हरि ओम जादूगर ने जादू दिखाया जिसमे बच्चो ने खूब मजा लिया। इस दौरान स्कूल डायरेक्टर सुधा स्वर्णकार, प्रधानाचार्य रिंकु आमेटा,रुखसार बानू,रेखा जाट,शीतल माहेश्वरी, रजिया बानू रेखा गर्ग,कविता सोनी,नेहा गर्ग,रेणुका सहित अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।
