पंचाल समाज द्वारा विश्वकर्मा जयंती पर सांस्कृतिक संध्या एवं महाप्रसादी का आयोजन
ऋषभदेव । पंचाल समाज ऋषभदेव द्वारा स्थानीय नोहरे में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुमित्रा देवी पंचाल द्वारा पति दिनेश पंचाल की पुण्यतिथि के उपलक्ष में समाज के नोहरे के निर्माण हेतु 100,101₹राशि प्रदान की गई, जिन्हें कन्हैया जी पंचाल द्वारा सम्मानित किया गया और सराहनीय कार्य हेतु जयंतीलाल पंचाल को भी सम्मानित किया गया। साथ ही आग्रह किया कि समाज के विकास के लिए वार्षिक आय का कुछ अंश जरूर समाज को देना चाहिए। समाज की बालिकाओं द्वारा विश्वकर्मा की आरती और नारी शक्ति द्वारा सामूहिक गरबा किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिल्पा ओर रागिनी पंचाल ने किया। विजयश्री पंचाल ने समाजजनों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया।
