कल्याणपुर : महाशिवरात्रि मेले को लेकर सीएलजी कि बैठक

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । स्थानीय कस्बे के पुलिस थाना परिसर में आगामी शिवरात्रि मेले को लेकर सीएलजी कि बैठक आयोजित की गई । नये थानाअधिकारी उम्मेदीलाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बैठक का आयोजन किया | व्यापार मण्डल के अध्यक्ष गोविन्दसिह झाला व कार्यकारिणी के सदस्यो के द्वारा स्वागत किया गया । बैटक में घोडी से अमरसिह रजोल से फुलचंद मीणा, धमेन्द्र मीणा दानवीरसिह, दशरथसिह व आसपास के गाँवो से सीएलजी सदस्य सुरक्षा सखी सहित गणमान्य नागरिक कि उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया ग्रामीणो ने पिछले दो माह से विधुत ट्रांसर्फमर कल्याणपुर क्षेत्र के पण्डयावाडा,बिछीवाडा,रजोल, कटेव ढेलाना श्यामपुरा कि ग्राम पंचायतो से चोरी हुए है | उनका पता नही लगा है नये थानाधिकारी को अवगत कराया है साथ ही संवेदनशील क्षेत्र के बारे में जानकारी दी गई | थानाधिकारी ने मोबाइल से आजकल ठगी कि वारदाते बढ़ रही है सजग रहने कि सलाह दी है | मोबाइल से ऑनलाइन ठगी हो जाती है जिसका सभी को ध्यान रखना है । बैठक में श्यामकनाथ महादेव मंदिर परिसर मेगं लगने वाले शिवरात्रि मेले को लेकर चर्चा कि गई मेले कि व्यवस्था हेतु रुपरेखा बनायी गई ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!