राउप्रावि खोखरवास कक्षा 8 के दो छात्रों मनीष अहीर, अर्पिता अहीर का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । केंद्र सरकार की योजना इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खोखरवास के कक्षा 8 के छात्र मनीष कुमार अहीर तथा कक्षा 8 के छात्रा अर्पिता अहीर का चयन हुआ है। विद्यालय की संस्था प्रधान कविता मेनारिया ने बताया कि विद्यालय से लगातार गत दो सत्रों 2020-21 से एक छात्रा का व सत्र 2021-22 से दो छात्रों का चयन इंस्पायर अवार्ड के लिए हुआ है, जिन्हें 10-10 हजार की राशि सरकार द्वारा पुरस्कार स्वरूप दी गई। इंस्पायर अवार्ड प्रभारी अध्यापिका आकांक्षा पालीवाल के सानिध्य में इस सत्र में भी दो छात्रों का स्थानीय विद्यालय से चयन हुआ है जिनका विद्यालय परिवार की ओर से स्वागत और सम्मान ग्राम पंचायत भटेवर सरपंच हेमंत अहीर, एसएमसी अध्यक्ष जगदीश अहीर, एसएमसी सदस्य हरि कृष्ण शर्मा तथा स्थानीय विद्यालय के संस्था प्रधान कविता मेनारिया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान एजुकेट गर्ल्स संस्थान के सदस्य भेरू सिंह रावल, अविनाश जाटव, साथ ही स्थानीय विद्यालय के साथी शिक्षक विजयश्री टांक, अर्जुन सिंह भाटी, अंकिता स्वर्णकार, मंजू कुंवर देवड़ा एवं सौरभ सिंह गुर्जर आदि उपस्थित रहे।
