मावली : वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित हुआ।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के धूनी माता ग्राम पंचायत के बंजारा बस्ती के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका प्रतिभा जैन मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य अनिल कुमार गुप्ता विशिष्ट अतिथि सरपंच नानालाल नागदा प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, अमृत बंजारा उपस्थित रहे, सभी अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती को माला पुष्प द्वीप पूजा अर्चना करने के बाद अतिथियों को उपरणा ओढ़ाकर कुमकुम से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम मे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई, जिसमें संगीत,कविता, समूह गान, नाटक प्रस्तुत किए गए, 40 बालक बालिकाओं को अच्छे अंक प्राप्त करना तथा विद्यालय में गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रथम आने वाले बालक बालिकाओं को पारितोषिक वितरण अतिथियों द्वारा किया गया।
शिक्षक के नेता देशबंधु ने बताया की बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना वार्षिक उत्सव में बेटियों को अधिक से अधिक पढ़ने के लिए विद्यालय भेजा जाए।
इस दौरान हेमंत,ज्योति शर्मा, रक्षा गुप्ता, मनीष दाधीच, नरेंद्र सिंह राठौड़,रेशम आदि विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।कार्यक्रम का संचालन ज्योति शर्मा द्वारा किया गया।
