कल्याणपुर : ओडा में खेत में नीम के पेड़ पर लटका मिला किशोरी का शव

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ओडा निवासी हुरजी मीणा ने कल्याणपुर थाने में अपनी पुत्री की मृत्यु की रिपोर्ट दर्ज कराई । रिपोर्ट में बताया गया कि प्रार्थी की दो पुत्री है मीनाक्षी व रीना । मीनाक्षी उम्र 17 वर्ष करीबन कक्षा ग्यारवी में अध्ययनरत थी जो कि पढाई के दौरान डुंगरपूर निवासरत थी । वह घर आई हुई थी अपने परिवार से मिलने । पिता हुरजी मिस्त्री कार्य करते है व रोज की तरह अपने काम से घर आकर अपनी बेटी से चाय पीने मांगी जिस पर मीनाक्षी ने स्वयं बनाकर अपने पिता को पिलाई । चाय पीने के पश्चात वीरजी पुनः अपने काम पर लौट गया। काम से लौट कर आने के बाद वह घर में केवल अपनी दुसरी बेटी रीना को देखता है जिससे मीनाक्षी के गुम होने की खबर मिलती है। बेटी रीना व हुरजी दोनो मिलकर मीनाक्षी की दो घंटे तक तलाश करते है और उन्हे अपने ही खेत में नीम के पेड पर अपनी बेटी का शव लटकाया हुआ मिलता है जिस पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई कल्याणपुर थाने से पूलिस मौका मुआवना कर शव को पीएम कराकर शव परिजनो को सुपुर्द किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!