कल्याणपुर : दुष्कर्म से आहत होकर नाबालिग बच्ची ने की आत्महत्या

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के करजी निवासी प्रार्थी धुला मीणा ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है । रिपार्ट में बताया है कि सलुंबर निवासी प्रकाश पुत्र धुला, शंकर पुत्र धुला उसकी नाबालिग पुत्री को अगवा कर ले गये थे व उसे प्रताडित किया जा रहा था । रिपोर्ट में प्रकाश पुत्र धुला पर घिनौना कार्य करने व शारीरिक शोषण के आरोप लगाए गए है। प्रार्थी ने बताया है कि उसकी पुत्री आरोपियो के चंगुल से जैसे-तैसे स्वयं को बचाकर एक माह पूर्व घर पर आई थी व वह काफी डरी-डरी सी व सहमी हुई रहा करती थी । लेकिन एक दिन 14. 02.2024 को मोटरसाइकिल पर सवार होकर आरोपी प्रकाश व शंकर दोनो प्रार्थी के घर आकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट व गाली-गलौच करने लगे जिस पर परिवारजन द्वारा बीच बचाव किया गया व साथ ही उसे उसके साथ किये गए अत्याचारो पर चुप रहने को व स्वंय को फांसी लगाने की हिदायत दे गए। घटना के कुछ दिन पश्चात ही 15 फरवरी की रात्रि 10 बजे उसने स्वयं को नीम के पेड पर फांसी लगा ली। कल्याणपुर थाने में सूचना दी गई जिसपर थाने से मौका मुआवना किया गया व शव को पीएम के लिए ऋषभदेव अस्पताल ले जाया गया जहा पीएम कराकर शव परिजनो को सुपुर्द किया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!