मावली विद्यालय मे वार्षिक उत्सव में मनाया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के फलीचडा ग्राम पंचायत के फ्लोरिडा खेती के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक देवीलाल सालवी मुख्य अतिथि कार्यवाहक प्रधानाचार्य लाड कुंवर विशिष्ट अतिथि प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, प्रेम सिंह राजपूत, पर्वत कुमार सनाध्धिय उपस्थित रहे। सभी अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती की पूजा अर्चना माला पुष्प द्वीप प्रजज्लित किया गया सभी अतिथियों का सम्मान उपरना मेवाड़ी पगड़ी से किया गया सभी कार्यक्रम मे नृत्य, कविता,समूह गान, देश भक्ति, गीत नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। लाड कुंवर ने बच्चों को उत्साहवर्धन उद्बोधन दिया प्रधानाध्यापक सालवी ने बच्चों को हमेशा आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस दौरान ओम प्रकाश लोहार, जगदीश चंद्र मीणा, नारायण लाल शर्मा, ललित नाथ चौहान, बसंत मेघवाल, प्रियंका उपाध्याय, कीमत मीणा, प्रियंका चौधरी, बलराम मीणा, जबर सिंह गहलोत, प्रकाश पुरी गोस्वामी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!