मावली:अवैध हथियार सप्लायर वांछित अपराधी को किया गिरफ्तार
मावली,ओमप्रकाश सोनी । थानाधिकारी रतन सिंह कितावत ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अवैध हथियार विक्रेताओ के विरुद्ध अभियान के तहत टीम गठित कर थाना फतहनगर के शस्त्र अधिनियम में वांछित अभियुक्त लक्ष्मण जाट की गेंग द्वारा प्रार्थी राज वैष्णव से 20 लाख रु की फिरौती की मांग की ओर नही देने पर लक्ष्मण जाट द्वारा अपने साथियों के साथ राज वैष्णव से अवैध रूप से फिरौती की राशि वसूल करने के लिए वांछित अभियुक्त लक्ष्मण के गैंग के साथी आदिल व संजय द्वारा वांछित अभियुक्त भरत मेनारिया से 4 पिस्टल व कारतूस खरीदे थे। अवैध हथियार के सप्लायर भरत पिता सत्यनारायण मेनारिया निवासी चिकारडा को गिरफ्तार किया। जिस पर न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा प्रकरण की गम्भीरता को समझते हुए 7 दिन का पिसी रिमांड स्वीकृत फरमाया।
