आंखों में आंसू ले एक दूसरे से विदा हुए स्काउट गाइड टोली के साथी, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न

पुलवामा के शहीदों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि,पुष्पांजलि कर कइयों की आंखें हुई नम

बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान की उदयपुर शाखा के तत्वाधान में किंजल पब्लिक स्कूल लुणदा में चल रहे ध्रुपद, गुरूपद निपुण प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ अंतिम दिन प्रशिक्षण शिविर में पुलवामा शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई । तिरंगे की प्रतिकृति के नीचे फूलों से सजाए गए शहीदों की फोटो के समक्ष मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर कई स्काउट एवं गाइड भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गई। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान, जिला सचिव व शिविर संचालक मदन लाल वर्मा ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि हिंदुस्तान स्काउट के राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी संपत लाल जैन ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वल्लभनगर पंचायत समिति प्रधान देवीलाल नंगारची, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी वल्लभनगर अनिल पोरवाल, पूर्व प्रधान भींडर एवं पूर्व डेरी चेयरमैन उदयपुर गीता पटेल पूर्व उप प्रधान भी भींडर मोहनलाल मेनारिया , जिला ऑर्गेनाइजर शांत वैष्णव ,शंभू सिंह भाटी, कार्यवाहक पीईईओ लुणदा सीपी आचार्य, चंद्र प्रकाश जैन, कोटडा से ब्लॉक सेक्रेटरी तुलसी चडात, स्कूल शिक्षा परिवार जिला अध्यक्ष उदयपुर ग्रामीण दिलीप आमेटा , चेतन जैन ,हिम्मतलाल ,प्रताप लाल ,शंभू लाल साहू ,संतोष सालवी, भावना सेन ,प्रियंका सेन ,कविता खटीक थे। सभी अतिथियों द्वारा भी शिविर में पुलवामा के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई । शिविर के दौरान हुई खेल प्रतियोगिताओं में कबड्डी छात्र जूनियर वर्ग एवं सीनियर वर्ग में विजेता राउमावि तारावट को ,छात्र वर्ग में कक्षा 1 से 5 में किंजल पब्लिक स्कूल लुणदा एवं छात्रा वर्ग में राउमावि जामर कोटडा के स्काउट गाइड को पुरस्कार प्रदान किया गया । शिविर के सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण में भाग लेने का प्रमाण पत्र दिया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी आगंतक मेहमानों का साफा, ऊपरना, शाल पहना कर स्वागत किया गया। निजी स्कूल द्वारा स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करवाने के लिए अतिथियों ने स्कूल संचालक मांगीलाल सालवी का स्वागत करते हुए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। 5 दिनों तक एक ही टोली में साथ साथ रहकर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अलग-अलग विद्यालयों के स्काउट एवं गाइड छात्र छात्राओं ने आंखों में आंसू ले एक दूसरे से विदा ली ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!