जैन धर्म आदि अनादि काल से चल रहा है जैन धर्म में तप त्याग और सयम को अधिक महत्व दिया : विधायक डॉ दयाराम परमार

ऋषभदेव । क्षेत्रीय विधायक डॉ दयाराम परमार बुधवार को ऋषभदेव में आयोजित चौबीसी जिन बिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में पहुंचे । आचार्य वर्धमान सागर को श्री फल भेट कर आशीर्वाद लिया । गुरुकुल ट्रस्ट के महामंत्री सुंदरलाल भाणावत ,समाज के सेठ राजमल कोठारी, अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ,महामंत्री प्रदीप कुमार जैन ने विधायक को पगड़ी पहनाकर शाल ओढ़ाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया । वर्धमान सभागार में जैन धर्मविलंबियो को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जैन धर्म आदि एवं अनादि काल से चल रहा है जैन धर्म में तप त्याग व सयम को अधिक महत्व दिया गया । इसका साक्षात उदाहरण सामने विराजे दिगंबर मुनि है । इस मौके पर उपखंड अधिकारी यतींद्र पोरवाल , प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य जयप्रकाश वाणावत ,समाज के निर्माण मंत्री नरेंद्र कुमार जैन, पूर्व उपप्रधान संजय कोठारी, न. पा.पार्षद महावीर नागदा ,अशोक लुणदिया, अंकुश भाणावत ,आसुतोष गंगावत , गुरुकुल ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेंद्र छापिया,जयप्रकाश सिसपुरिया, धनपाल जी , शीतल भाणावत ,रमन लाल भाणावत, शैलेन्द्र भूपावत , चंद्रप्रकाश भाणावत ,लोकेश वडावला ,हेमंत अकोत आशीष रेडीमेड, मनोज ,नीलेश ,मनीष, ओएस, हेमेंद्र, सहित कई समाज जन उपस्थित थे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!