बोयणा के विद्यालय में सरस्वती मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा हुई।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के बोयणा के विद्यालय में बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की। जिसमें मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार थे, विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष जीवन सिंह एवं अध्यक्षता शक्ति सिंह पीईईओ बोयणा ने की , समग्र शिक्षा से चुन्नी लाल अहीर उपस्थित रहें।
अतिथियों का संस्था प्रधान कमल चंद डांगी ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में महेंद्र सिंह ने सभी संभागियों को गन्ने का ज्युस पिलाया, भामाशाहो का स्वागत जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा अधिकारियों द्वारा किया गया
छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए,अतिथियों द्वारा प्रतिभाओं का सम्मान किया गया,नेता प्रतिपक्ष ने विद्यालय में 2100 रुपये भेंट किए विद्या भारती कॉलेज द्वारा विद्यालय को छे कुर्सी भेंट की,कार्यक्रम का संचालन भाग्यवंति परमार ने किया।
इस दौरान संस्था प्रधान कमल चंद डांगी,रचना खंगारोत, सरोज सैनी, पिंकी अहीर, अनील कुमार बदनका, बबली चौहान सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक उपस्थित रहे।
