शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी वल्लभनगर से मिला राशिस राष्ट्रीय का प्रतिनिधि मंडल 

भटेवर,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उपशाखा वल्लभनगर का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला,सभाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार आमेटा,उपशाखा अध्यक्ष हरिप्रसाद चौबीसा,मंत्री कमलेश बैरागी,जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन,उपशाखा कोषाध्यक्ष यशवन्त कोठारी के नेतृत्व में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी वल्लभनगर अनिल पोरवाल और अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी गोपाल मेनारिया से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने एमडीएम व बाल गोपाल दूध योजना की व्यय राशि का भुगतान मासिक दिलाने,पुस्तकालय की पुस्तकें व ब्लॉक मुख्यालय से वितरित नहीं करके विद्यालय तक पहुंचाने,नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें एक ही साथ विद्यालय तक पहुंचाने,शिक्षक प्रशिक्षण का स्थान सुविधा जनक स्थान पर रखने,शिक्षक प्रशिक्षण सत्र के प्रारंभ में ही कराने,गैर शैक्षिक कार्य करने के लिए शिक्षकों पर दबाव नहीं डालने,शिक्षकों की बकाया उपस्थिति जारी करने,वेतन से वंचित शिक्षकों को शीघ्र वेतन दिलाने,विद्यालयों से सूचना मांगने के लिए कार्यालय आदेश मेल पर ही भेजने आदि विभिन्न मांगों को शीघ्र हल कराने की मांग की। मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में संगठन के वरिष्ठ सदस्य शिक्षा समिति सदस्य राजेंद्र सिंह सारंगदेवोत, जिला संयुक्त मंत्री प्रधानाचार्य डाॅ हेमंत मेनारिया,प्रधानाचार्य किशन लाल मेनारिया,प्रधानाचार्य अशोक कुंवर राजपूत,प्रधानाचार्य दुष्यंत कुमार नागदा,अनिल राघावत,बलवीर सिंह राठौड़,कालूलाल मेघवाल,रवि शर्मा, दिनेश वैष्णव,किशन लाल शर्मा, जगदीश चंद्र जाट आदि उपस्थित थे। ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी पोरवाल व अतिरिक्त ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी मेनारिया व आरपी प्रकाश मेनारिया ने शिक्षकों की मांगों को पर विचार करते हुए शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!