मेनार के उभरते बॉलीवुड सितारे देव मेनारिया की नई फिल्म ” बिहू अटैक ” का मुहूर्त होजाईं असम में

वल्लभनगर, कन्हैयालाल मेनारिया । उपखंड क्षेत्र मेनार के उभरते सितारे बॉलीवुड अभिनेता देव मेनारिया हाल ही में कई फिल्मों में काम कर रहे है। इस साल की सबसे बड़ी फिल्म ” पी के एस फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली फिल्म ” बिहू अटैक ” साइन किया है। यह फिल्म इंडियन आर्मी पर आधारित है। देव मेनारिया इस फिल्म में लीड हीरो की भुमिका निभा रहे है जो मेजर राज कुंवर के नाम से इस फिल्म में दिखाई देंगे। इस फिल्म को पाकिस्तान के अजहर मसूद मुख्य रूप से असम में किस तरह हथियारों सहित अन्य गैर कानूनी तरीके से काम करता था और चाइना और बर्मा जैसे देशों से समझोता कर बिहू जो की असम का सबसे बड़ा त्योहार है उसमे केसे आतंकी हमला किया गया और केसे गैर कानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दिया वो सब इस फिल्म में आपको देखने को मिलेगा इस फिल्म के प्रोड्यूसर प्रबीर कांता सहा है इस फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार काम रहे है देव मेनारिया, रजा मुराद, अरबाज खान, प्राची देसाई, मनोज जोशी, युक्ति कपूर, हितेन तेजवानी, मीर सरवर, दीपराज राणा जैसे कई कलाकार काम कर रहे है इस फिल्म के डायरेक्टर शशिकांत मीना और राइटर सुझाद खान है इस फिल्म में म्यूजिक विश्वजीत कर रहे है सिंगर सोनू निगम, जुबिन गा रहे है इस फिल्म शूटिंग मार्च में शुरू होगी ये फिल्म अगस्त 2024 में रिलीज होगी।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!