शारीरिक शिक्षक सम्मेलन में खेलों के विकास व केडर की मजबूती पर हुई चर्चा,गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति व तृतीय श्रेणी स्थानांतरण की उठी मांग
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राजस्थान शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ का प्रांतीय अधिवेशन जिला परिषद भीलवाड़ा के सभागार में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि शारीरिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापूराम चौधरी थे, अध्यक्षता प्रदेश मुख्य सलाहकार तेजराज मेवाड़ा ने की, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी भीलवाड़ा योगेश पारीक रहे। प्रदेश महामंत्री भेरू सिंह राठौड़ व भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष नारायण लाल गाडरी बताया की राजस्थान के सभी जिलों से जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों ने शारीरिक शिक्षा कैडर को मजबूती प्रदान करने व खेलों के विकास के लिए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। प्रदेश के महामंत्री भेरू सिंह राठौड़ ने पिछले वर्ष संघ द्वारा चलाई गई गतिविधियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष हापू राम चौधरी ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों को गैर- शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाना चाहिए । माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अन्य विषयों की भांति शारीरिक शिक्षा विषय के अंक भी परीक्षा लेकर अंक तालिका में जोड़े जाए एवं किताबें निशुल्क उपलब्ध कराई जाए। संघ के संरक्षक हीरालाल सुथार बताया की 1 से 12वीं कक्षा तक स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा अनिवार्य होना चाहिए। प्रदेश महिला उपाध्यक्ष दीपा झाला ने कहा कि छोटे बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए राइट टू प्ले (खेल का अधिकार) कानून राजस्थान में लाया जाना चाहिए।
प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष गंगा सिंह ने कहा कि तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षकों के स्थानांतरण राज्य सरकार को तुरंत शुरू करने चाहिए। विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी योगेश पारीक ने कहा कि शारीरिक शिक्षकों की अधिक से अधिक भर्तीयां होनी चाहिए ताकि स्कूलों में शारीरिक शिक्षकों की कमी नहीं रहे।
,बिना खेल प्रणाम पत्र के शारीरिक शिक्षको को नियुक्ति नहीं दी जाए और रिक्त पड़े उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा के पदो को पदोनती द्वारा तुरंत भरा जाए सहित मांगो का ज्ञापन बनाकर राज्य सरकार को प्रेषित किया जायेगा। ,
गोवर्धन सिंह झाला, विजय मेनारिया, हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया, मदन सुथार, दीपक जैन,बाबु लाल रावत, गौतम मेहता,दिलीप मेहता ,मोतीदास वैष्णव, सतीश चौधरी, दीपक चावरिया,महेंद्र सेन, अनिल टॉक, खूबी लाल मेनारिया, विजय लाल रणछोड़, हुक्मीचंद मेनारिया,राधा कृष्ण ,प्रकाश चंद्र सुथार ,भगवती लाल मेनारिया, नरेश कुमार, धन लाल, दिलीप कुमार लोहार, लक्ष्मी लाल मेनारिया,देवीलाल मेनारिया,जसवंत लाल,चंद्रशेखर, ओंकारलाल लाल,मोहनलाल,देवी लाल,गिरिजा शंकर मेहरिया, महेश कुमार,ललित, लीला लक्ष्कार, हेमलता कुमावत,नीता धाभाई, गायत्री आमेटा,नफीसा शेख आदि कई शारीरिक शिक्षकों ने उदयपुर से भाग लिया
