जयपुर और उदयपुर में खान कारोबारियों के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

बजरी कारोबारी मेघराज सिंह के ठिकानों पर आज सुबह ईडी की टीम ने छापेमारी की है। जयपुर और उदयपुर सहित कई शहरों में कार्रवाई की सूचना है। ईडी की जयपुर और दिल्ली की टीमें छापेमारी कर रही हैं। इसमें कई बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, इनके नाम खान घोटाले में सामने आए थे। जिसके आधार पर ईडी अधिकारियों ने कई कारोबारियों को रडार पर ले रखा था। उसी के आधार पर यह कार्रवाई बताई जा रही हैं। अलसुबह एक साथ कई ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंचीं। ईडी की कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सर्चिंग ऑपरेशन के दौरान शाम तक कई बड़े खुलासे सामने आ सकते हैं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!