बांसवाडा : रात में एक्टिव खनन माफिया,एक्शन से बचने अंधेरे में बजरी की तस्करी, तेज रफ्तार में गुजर रहे भरे वाहन

बांसवाड़ा जिले के गढ़ी क्षेत्र में चाप नदी और माही नदी में अवैध बजरी खनन माफिया काफी एक्टिव हो गए हैं। हाल ही संभागीय आयुक्त के निर्देशन में हुई कार्यवाही के डर अब बजरी खनन चोरी छिपे हो रहा है और परिवहन भी रात के अंधेरे में कर रहे हैं। बजरी भरे ट्रैक्टर और डंपर तेज रफ्तार से निकलते हैं। तस्करी का रूट बोरी, अरथूना गढ़ी के मुख्य मार्ग से होकर जाता है। ओवरलोडेड वाहनों के कारण लोगों में डर बैठ गया है। रात 8 बजते ही तस्करी वाहन बजरी परिवहन के लिए शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं बजरी वाहन मुख्य सड़क छोड़कर नगर व गांव के बीच वाले रास्ते से भी गुजरते हैं ।

नगर पालिका परतापुर गढ़ी के सदर बाजार में रोजाना रात 8 से सुबह 6 बजे तक बजरी से भारी वाहन तेज गति से निकलते हैं । यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है ।साथ ही अरथूना थाना ,जौलाना चौकी व परतापुर थाने के सामने से भी रोजाना कई बजरी से भारी वाहन निकलते हैं पर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!