पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव : राजस्थान सरकार में सहकारी मंत्री दक एवं सहकार प्रकोष्ठ सामर का भव्य स्वागत
ऋषभदेव । राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग के मंत्री गोतम दक एवं भाजपा सहकार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी प्रमोद सामर ऋषभदेव नगर में सरकार बनने के बाद पहली बार भगवान केसरियानाथ के दर्शन एवं तीर्थ नगरी ऋषभदेव में गुरुकुल मंदिर मे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा के प्रथम दिन की विशाल शोभायात्रा मे भाग लिया । मंत्री दक ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा की शुरुआत की । जिसमें पूर्व उप जिला प्रमुख सुंदरलाल भाणावत, कृष्णचंद शर्मा , विधानसभा संयोजक पूर्व उपसरपंच शीतल भाणावत, तरुण टेलर जिला महामंत्री , अमृत लाल लेम्पस अध्यक्ष , नारायण कलासुआ मंडल अध्यक्ष, विमल कोठारी, ऋषभ दलावत, योगेश गांगावत जिला आईटी सयोजक , अभिषेक जैन सोशल मीडिया, मनोज पांचाल, हरीश रावल, संजय रावल, रितेश जैन सभी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया ।
