NH 48 पर टेम्पो पलटने से 7 वर्षीय बच्चे की मौत अन्य घायल हुए
डीपी न्यूज़ : नरेश भोई
डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना सर्कल में एन एच 48 पर बीती रात सड़क हादसे में एक 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई।बिछीवाड़ा थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार निकटतम राज्य गुजरात के शामलाजी थाना सर्कल के गलपुर जगाबोर निवासी एक परिवार के लोग बीती सदर थाना सर्कल के छैला खेरवांडा में हो रही शादी समारोह में शामिल हो एक टेम्पो से अपने घर की और एन एच 48 से होकर गुजर रहे थे इस बीच खजूरी के पास किंगफिशर होटल के नज़दीक टेम्पो पलट जाता है।टैम्पो पलटने से टेम्पो के नीचे दबने से 7 वर्षीय मासूम महेश पिता मनोज डामोर की मौत हो गई और मासूम की माँ जो कि गम्भीर रूप से घायल हो गई थी जिसे इलाज़ के लिए गुजरात ले जाया गया।फ़िलहाल मासूम महेश की लाश जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखी गई है वही मृतक महेश के चाचा ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में टेम्पो चालक पर तेज गति ,लापरवाही और गफलत से टेम्पो चलाने का आरोप लगाते हुए चालक के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही करने की माँग की है।
