सुविवि के नि:शुल्क योगाभ्यास शिविर में योग प्रशिक्षक हर्ष राम ने कराया अभ्यास

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । सुविवि की सामाजिक सरोकारिता की प्रतिबद्धता के अन्तर्गत विश्वविद्यालय योग केंद्र के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में स्थित विवेकानंद ऑडिटोरियम के केफैटेरिया हाल में विगत वर्ष के 19अक्टूबर 2021 से निरंतर चल रहे इस नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर के सवा दो वर्ष पूरे हो चुके हैं, जानकारी देते हुए योग केंद्र समन्वयक डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बिना किसी अवकाश के विगत 120 सप्ताहों व 840 दिनों से निरंतर प्रातः 6:00 से 7:15 आयोजित हो रहे इस शिविर में योग अभ्यासियों को योग प्रशिक्षक हर्ष राम द्वारा शिविर में इम्यूनिटी बढ़ाने, हेतु सूक्ष्म व्यायाम, सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध कटिचक्रासन, त्रिकोणासन, बकासन, गोमुखासन, सर्वांगासन, हलासन, नौकासन, भुजंगासन, वीरभद्रासन, धनुरासन के साथ साथ अनुलोम विलोम कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम के अभ्यास के साथ साथ एडवांस आसनों का प्रर्दशन व अभ्यास भी करवाया।

उल्लेखनीय है कि यह शिविर नि:शुल्क है तथा कोई भी व्यक्ति उपरोक्त समय पर उपस्थित होकर सुविवि योग केंद्र द्वारा संचालित किए जा रहे इस योगाभ्यास शिविर की व्यवस्था का लाभ ले सकता है, अभ्यासियों हेतु योग मेट (दरी) भी केंद्र द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!