घर के बाहर अकेली खेल रही 3 साल की मासूम से दुष्कर्म, परिजनों को बेहोशी की हालत में मिली

घर के आगे खेल रही तीन साल की मासूम बच्ची से वहां मजदूरी कर रहे एक युवक ने दुष्कर्म किया। परिजनों को बच्ची के घर के बाहर नहीं दिखी तो उन्होंने तलाश शुरू की। जिस पर बच्ची घर से थोड़ी दूर बेहोशी की हालत में मिली। मामला जैसलमेर के नाचना थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर का है। रविवार शाम को पुलिस ने आरोपी युवक संग्राम सिंह निवासी मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बच्ची को नाचना अस्पताल लेकर गए जहां से उसे पोकरण रेफर कर दिया। घटना के बाद पीड़ित मासूम के परिजनों ने नाचना थाने में रिपोर्ट दी है। दरअसल पीड़िता का घर खेत में बना हुआ था। पास ही के एक खेत में संग्राम सिंह मजदूरी करता था। दोपहर बच्ची को अकेला देखकर आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म किया। मामले की जांच नाचना डिप्टी अली मोहम्मद कर रहे हैं।

इनका ये कहना

बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है। मामले में अनुसंधान जारी है – अली मोहम्मद, डिप्टी, नाचना

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!