ऋषभदेव : विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन , बालिकाओं के शौचालय निर्माण हेतु राशि देने की घोषणा
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । भूधर गाँव मे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूधर एवम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रतनपुरा का सामूहिक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ ऋषभदेव सतीश जैन थे । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच साहिबा ज्योसना मीणा ने की । विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच व वर्तमान प्रतिनिधि गौतम लाल जलात इसरो में वैज्ञानिक डॉ भावनेश पंचाल, पटवारी अमृत लाल पटेल, वार्डपंच टीना मीणा ,चम्पालाल पंचाल ,किशोर नाई, नारायण कलासुआ ,महेश मेघवाल ,जयंतीलाल मीणा, टेकचंद प्रजापत थे । कार्यक्रम की शरुआत सरस्वती वंदना से की गई । स्थानीय विद्यालय व बालिका विद्यालय की बालिकाओं द्वारा घुमर शेर मा रे रूना शेर मा जिस देश मे गंगा रहता है व बिहू जैसे बहुत ही बढ़िया नृत्यो की प्रस्तुति दी गई । सभी वक्ताओं ने विद्यालय के विकास एवं जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान देने को कहा ,विद्यालय द्वारा उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों व भामाशाहो का सम्मान सीबीइओ सतीश जेन व peeo मेडम द्वारा किया गया । सीबीईओ सतीश जैन ने अपने उद्बोधन में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के आयोजन के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की । नारायण लाल कलासुआ ने बच्चों की शिक्षा की गुणवक्ता व गौतमलाल जलात ने विद्यालय विकास के साथ ही साथ गांव के चहुमुखी विकास के लिये हमेशा ततपर रहने की बात की गई । विक्रम साराभाई इसरो सदस्य वैज्ञानिक डॉ भावनेश पंचाल जो इसी विद्यालय से पढ़ाई से जो उपलब्धि हासिल की है जो इस विद्यालय के कभी विद्यार्थी रहे थे उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने में जितनी मेहनत की एक विद्याथीं के उज्जवल भविष्य की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई व उनके द्वारा बालिकाओ के शौचालय निर्माण हेतु 21000 रुपये देने की व किशोर नाई ने पिताजी की 10 वी पुण्यतिथि होने से 5 – 5 हजार रुपये दोनों विद्यालयों को देने की घोषणा की गई। संस्था प्रधान peeo मेडम ज्योत्स्ना भंडारी ने सभी का धन्यवान आभार जताया । कार्यक्रम में दोनों ही विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं बालक बालिकाओ के साथ ही साथ ग्रामवासी उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन गोपाल शर्मा व चन्द्र प्रकाश जैन ने किया ।
