इलाज कराने अहमदाबाद गया था परिवार, पिछे से चोरों ने किया घर साफ, सोने चांदी को ज्वेलरी , 40 हजार कैश ले उड़े
अहमदाबाद के हॉस्पिटल में इलाज कराने गए एक परिवार के घर में चोरों ने सोने-चांदी के कीमती जेवर चुरा लिए। घटना प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी सरकारी स्कूल के सामने बने मकान में बीती रात की है। पीड़ित साक्षी पत्नी हर्ष बोकड़िया ने थाने में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई।
उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि मैं और मेरे पति मेरे सासुजी के हार्ट का इलाज कराने अहमदाबाद गए थे। इसके बाद पड़ोसी का पति के मोबाइल पर फोन आया कि आपके मकान के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद पीड़ित हर्ष बोकड़िया तुरंत अहमदाबाद से वापस अपने घर पहुंचे। जहां देखा तो मकान के अंदर सामान अस्त-व्यस्त मिला।
चोर अंदर अलमारी से सासुजी के सोने-चांदी के जेवर, बर्तन और नकदी चुराकर ले गए। इनमें सोने की 3 तोले की घड़ी, 8 से 10 नग सोने की अंगूठी, 3 नग सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र, ब्रासलेट और 40 हजार रुपए से ज्यादा नकदी चोरी होना बताया है। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लग सके।
