बीसा नागदा समाज का संभाग स्तरीय किक्रेट टूर्नामेंट का समापन, डूंगरपुर नेमीनाथ टीम रही विजेता
डूंगरपुर । शहर के लक्ष्मण मैदान पर 7 दिनों से चल रही बीसा नागदा समाज की संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। डूंगरपुर नेमीनाथ टीम ने आसपुर आदिनाथ टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे मुनाफ पटेल ने विजता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।
बीसा नागदा जैन नवयुवक मंडल के अध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि 28 जनवरी को शहर के लक्ष्मण मैदान में बीसा नागदा समाज की संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हुआ था। जिसमें समाज की 16 टीमों ने भाग लिया। रविवार को डूंगरपुर नेमीनाथ और आसपुर आदिनाथ टीम के बीच प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमे डूंगरपुर नेमीनाथ टीम ने आसपुर आदिनाथ टीम को 3 रन से हरा कर खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे मुनाफ पटेल रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। वहीं, समारोह में वागड़ बिसा नागदा जैन नव युवक मंडल की ओर से जिला क्रिकेट संघ के सचिव सुशील जैन को वागड़ क्रिकेट गौरव की उपाधि से नवाजा गया।
