बाइक सवार के साइड नहीं देने पर टेम्पो चालक ने निकाली तलवार, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा , टेम्पो और तलवार जब्त किए

उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में तलवार लहराकर लोगों को डराने के मामले में रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से तलवार और टेम्पो जब्त किया गया है। सवीना थानाधिकारी फूलचंद टेलर ने बताया कि आरोपी दीपेश राज मोगिया पिता रमेश मोगिया निवासी सादड़ी जिला पाली हाल सेक्टर-5 हिरण मगरी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की है। जानकारी अनुसार सवीना रेलवे पुलिया के पास की यह घटना है जब एक बाइक सवार वहां से गुजर रहा था और उसके द्वारा साइड नहीं देने पर टेम्पो चालक का उससे झगड़ा हो गया था।

विवाद बढ़ने पर टेम्पो चालक तलवार निकालकर उसे डराने-धमकाने लगा। इसके बाद वहां आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी की झगड़े पर नजर पड़ी तो टेम्पो चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा। इसके बाद उसकी तलाशी ली गई। आरोपी के कब्जे से धारदार लोहे की तलवार बरामद की गई। इस बारे में उसके पास कोई कागजात नहीं थे। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!