साइनस रोग से बचने के लिए करें तीन योगाभ्यास : योगा एक्सपर्ट विनोद कुमार रेगर

उदयपुर : योगा एक्सपर्ट विनोद कुमार रेगर ने बताया कि साइनस के मरीजों की मौसम बदलने पर दिक्कत बढ़ जाती है। वहीं सर्दियों के मौसम में साइनस के मरीजों पर अधिक भारी पड़ जाता है। साइनस इन दिनों आम समस्या हो गई है, जिस में सूजन, सर्दी जुकाम, एलर्जी, सिर दर्द और आवाज में बदलाव जैसी स्थिति बन जाती है। इस बीमारी में दवाइयां लेने के बाद भी जल्दी साइनस की समस्या से राहत नहीं मिलती। ऐसे में साइनस के उपचार के लिए योगासन एक बेहतरीन विकल्प है। *पश्चिमोत्तानासन*- साइनस की समस्या से राहत पाने के लिए पश्चिमोत्तानासन का अभ्यास करें। इसके लिए सीधा बैठ जाएं और दोनों पैरों को फैलाकर एक सीध में एक दूसरे से सटाकर रखें। फिर दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं और अपनी कमर बिलकुल सीधी रखें। झुक कर दोनों हाथों से पैरों के अंगूठे को पकड़ें। इस दौरान आपके घुटने मुड़े नहीं और पैर जमीन पर सटे रहें। इस आसन से सिर दर्द में भी आराम मिलता है।

भुजंगासन  : अपनी हथेलियों को कंधे के नीचे रखकर अपने पेट के बल लेट जाएं। सांस को पूरी तरह से अंदर भरें, अपनी सांस को रोकें और फिर अपने सिर, कंधे और एब्डोमेन को 30⁰ डिग्री के कोण पर उठाएं।

सुनिश्चित करें कि आपकी नाभि फर्श को छू रही हो, आपके कंधे चौड़े हों और सिर थोड़ा ऊपर की ओर उठा हुआ हो।

उष्ट्रासन : योगा मैट पर घुटने रखें और अपने हाथों को हिप्स पर रखें। इसके साथ ही, अपनी पीठ को आर्क दे। और अपनी हथेलियों को अपने पैरों के ऊपर तब तक स्लाइड करें जब तक बाहें सीधी न हो जाएं। अपनी गर्दन को तनाव या फ्लेक्स न करें, लेकिन इसे स्थिर रखें। एक-दो सांसों के लिए इसी मुद्रा में रहें। सांस छोड़ें और धीरे-धीरे प्रारंभिक मुद्रा में वापस आएं। अपने हाथों को वापस ले जाएं।

नोट- योग प्रशिक्षक के निर्देशक में योगाभ्यास करें

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!