रामभक्तो का पंच सदस्यीय दल अयोध्या रवाना,भाजपा ने दी बधाई
सलूंबर,विनोद कुमार रैगर । सलूंबर जिले के सराडी ग्राम पंचायत से राम भक्तो का पांच सदस्यीय दल प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या के लिए रवाना हुआ जिसमे गांव के अंबालाल शर्मा ,कल्लाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़,मांगीलाल प्रजापत,गमूनाथ जोगी एवम खेमराज मीणा ने रवानगी की अयोध्या जाने से पूर्व भाजपा द्वारा विदाई दी गई भाजपा के वरिष्ठ नेता झमकलाल जैन द्वारा सभी सदस्यों को तिलक एवम माला पहनाकर यात्रा की शुभकामनाएं दी झमकलाल जैन ने कहा की ये सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए गौरव की बात है की हमारे गांव से रामलला के दर्शन हेतु जा रहे है और जीवन में एक बार सभी को अयोध्या धाम अवश्य जाना चाहिए कार्यक्रम में झमक लाल जैन ,गजेंद्र सिंह,लक्ष्मण सिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे ।
