सराडा ब्लॉक की 40 पशु सखी को इलेक्ट्रॉनिक तराजू वितरण
सराड़ा,विनोद मेघवाल । आईसीआईसीआई फाउंडेशन उदयपुर द्वारा सराडा तहसील के ग्राम पंचायत चावण्ड मे सराडा ब्लॉक की 40 पशु सखी को इलेक्ट्रॉनिक तराजू वितरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय ग्राम पंचायत सरपंच शांता देवी मीणा पूर्व सरपंच अंबालाल मीणा महिलाओं को बकरी पालन से आजीविका बढ़ाने एवं बकरी का उत्पादन बढ़ाने के बारे में जानकारी दी। सरपंच ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं के आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। फाउंडेशन के प्रतिनिधि संदीप जनावत उदयपुर पंकज मेहता,नविन मेहता, संचालन संस्थान प्रतिनिधि रोशन पटेल ने किया।
