बवासीर रोग से बचने के लिए करें तीन योगाभ्यास : योग विशेषज्ञ विनोद कुमार रेगर
उदयपुर । योग विशेषज्ञ विनोद कुमार रेगर ने बताया कि बवासीर के लिए योग एक बेहतरीन इलाज है। बवासीर के लिए योगासन बहुत असरदार होता है जो बवासीर को जड़ से समाप्त करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बवासीर के लिए कई प्रकार के योगासन है उन्हें करने की कई विधियां होती हैं। जिनकी मदद से बवासीर से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है
पवनमुक्तासन : गैस, एसिडिटी, कब्ज, बवासीर जैसे कई समस्याओं में लाभकारी है। यह शरीर में मौजूद गंदगी को भी बाहर निकालता है। इससे करने से पेट की मसल्स रिलैक्स हो जाती हैं जिससे मल त्याग के दौरान जोर नहीं लगाना पड़ता। इसके अलावा यह आसन कमर दर्द, पीठ दर्द भी दूर करता है।
बालासन :असरदार आसन है कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर रखने में। इसके अलावा इस आसन को करने वक्त चेहरे और सिर की ओर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जो सिरदर्द से राहत दिलाता है और चेहरे की चमक भी बढ़ाता है।
वज्रासन : खाना खाने के बाद महज 5-10 मिनट भी अगर आप इस आसन को कर लेते हैं तो यकीन मानिए कई सारी समस्याओं से मुक्त हो सकते हैं। यह आसन को करने से पैर और लोअर बॉडी की ओर ब्लड सर्कुलेशन तेजी से होता है जिससे भोजन के पाचन में मदद मिलती है और बवासीर के लक्षणों को कम करने में मदद करता है
नोट- योग प्रशिक्षक के निर्देशक में योगाभ्यास करें
