किराणा व्यापारी ने पेट्रोल छिड़कर खुद को लगाई आग, पत्नी से हुआ था झगड़ा, पत्नी और बच्चे को घर से निकाला

किराना व्यापारी ने पहले पत्नी से झगड़ा किया। फिर गुस्से में आकर घर के आगे बनी दुकान में खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। कुछ ही देर में पूरी दुकान ने भीषण आग पकड़ ली। दुकान के अंदर युवक जलकर राख हो गया। मामला बांसवाड़ा के गांगड़तलाई कस्बे का है। घटना बुधवार सुबह 11:30 बजे की है।

सल्लोपाट थानाधिकारी नागेंद्र सिंह ने बताया- सुभाष (37) पुत्र मुनिया आदिवासी ने आग लगाकर सुसाइड कर लिया। परिजनों के अनुसार, सुभाष शराब का आदी था। आए दिन नशे में घर आकर पत्नी गीता से मारपीट करता था। बुधवार सुबह भी पत्नी से उसका झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद उसने पत्नी और 5 साल के बच्चे को घर से निकाल दिया। इसके बाद दुकान पर गया और खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया।

पड़ोसियों को पता नहीं था दुकान में सुभाष है

सुभाष ने खुद को आग लगाई तो महज 5 मिनट में ही आग ने विकराल रूप ले लिया। दुकान में रखे कपड़ों और अन्य सामान ने आग पकड़ ली। सुभाष की बॉडी पूरी जल गई। आग लगने के बाद जब दुकान से लपटें उठने लगीं, तब तक आसपास में किसी को यह मालूम नहीं था कि सुभाष अंदर है। पत्नी चिल्लाती हुई भागी तो पड़ोसियों को पता चला। आसपास के लोग वहां पहुंचे, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आधे घंटे बाद जब आग बुझी तो अंदर सुभाष का जला हुआ कंकाल मिला।

दो पत्नी पहले छोड़ चुकी हैं

जानकारी के अनुसार, सुभाष कई साल से शराब का आदी था। यह उसकी तीसरी शादी थी। दो पत्नियां रोज-रोज के झगड़ों के कारण उसे छोड़ कर जा चुकी हैं। पुलिस को सुभाष की पत्नी गीता और पिता मुनिया ने भी यही रिपोर्ट दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!