माणक नगर में धूमधाम से मनाया वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह
विनोद कुमार रेगर
माणक नगर (गंगापुर) । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माणक नगर भूतेला पं. सं. सहाड़ा में द्वितीय वार्षिक उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दिनांक 30 जनवरी 2024 को मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता बहादुर बंजारा ने की। मुख्य अतिथि के आसान को मुरली मनोहर भट्ट ने शोभित किया एवं विशिष्ट अतिथि के पद पर गणपत शर्मा ,रामकिशन जी शर्मा ,उदय राम गाडरी ,बालू राम गाडरी तथा मोहन सिंह – पी ई ई ओ प्रतिनिधि डेलाना विराजमान रहे मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई संस्था प्रधान कैलाश चंद्र कचौलिया व विद्यालय स्टाफ द्वारा कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों का तिलक लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन शंकर लाल रेगर व जगदीश चंद्र गाडरी द्वारा किया गया छात्र-छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया । कार्यक्रम के मध्य में विद्यार्थियों एवं भामाशाहों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया एवं वक्ताओं का वार्षिक उत्सव पर उद्बोधन दिया गया इस समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामवासी व विद्यालय स्टाफ- कैलाश चंद्र कचोलिया शंकर लाल रेगर मनजीत सिंह मीणा ,गोपाल लाल दाधीच, मनीष कुमार दाधीच ,कैलाश चंद्र जाट व श्रीमती रीना खटीक , कृष्णा देवी शर्मा एवं छात्राध्यापक जगदीश चंद्र गाडरी व ललिता गाडरी आदि उपस्थित थे ।
