ऋषभदेव : शहर के पी एम श्री विद्यालय में आयोजित हुआ वार्षिकोत्सव
पीएम श्री केसरिया जी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, ऋषभदेव ने अपने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के आयोजन में एक नई ऊँचाई छूने का प्रयास किया। इस समारोह के उद्घाटन में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश भाणावत ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व शिक्षा अधिकारी प्रदीप जैन मुख्य अतिथि कवि और साहित्यकार उपेन्द्र अणु, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका पार्षद दया प्रकाश पहाड़ और महावीर नागदा एवं अशोक लूणदिया उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चार चांद सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लगाए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा से कार्यक्रम को एक अलग स्थान दिया।
पारितोषिक वितरण कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा इसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को सर्वाधिक उपस्थिति के लिए 22 पुरस्कार, विभिन्न कक्षाओं में सर्वाधिक अंकों के लिए 22 पुरस्कार तथा अनुशासन में रहने वाले बच्चों को 22 पुरस्कार वितरित किए। इसी कड़ी मे विशेष आवश्यकता वाले विभिन्न बच्चों को उनकी उत्कृष्टता के लिए 4 पुरस्कार , विद्यालय में 1 से 8 वर्ग और 9 से 12 वर्ग के लिए सर्वश्रेष्ठ छात्र के लिए 2 पुरस्कार वितरित किए। इसी कड़ी में खेलों में उत्कृष्टता के लिए 15 विद्यार्थियों को सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए 20 विद्यार्थियों तथा विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण के लिए 10 विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया इस कार्यक्रम का मुख उद्देश्य विद्यार्थी के केवल शैक्षिक विकास ही न करके अपितु उसका सर्वांगीण विकास होना चाहिए।
