शहीद दिवस पर बापू को श्रद्धांजलि दी
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील फलीचड़ा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय परिवार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर माला पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई । जिसमें सभी विद्यालय स्टाफ एवं बालक बालिकाओं द्वारा 2 मिनट का मोन रखा गया। शिक्षक नेता देशबंधु ने गांधी जी द्वारा देश के प्रति जो कार्य किया उनके बारे में बताया गया ,जिसमें असहयोग आंदोलन चोरी चारा कांड सत्याग्रह आंदोलन आदि छोटी-छोटी बातें छोटे-छोटे काम को करना आना चाहिए इसी क्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय भोजलाई में भी महात्मा गांधी को शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई इस दौरान लाड कुंवर, सुनीता मीणा, काजल श्री माली ,प्रेम सिंह राजपूत, समसूदीन मंसूरी, उदयलाल सालवी, देवी लाल जाट,लीला खटीक, लहरी लाल जाट, फतेह लाल यादव, राहुल, सुनील, अट्टू,कालू सिंह, राजेश सालवी, महेश चंद्र लूनिया व समस्त बालक बालिका तथा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
