ऋषभदेव : तीन दिवसीय चिकित्सीय परमार्श कार्यक्रम का आगाज़ 

ऋषभदेव ।  पीएमश्री श्री केसरिया जी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऋषभदेव में तीन दिवसीय मेडिकल हेल्थ कैम्प के प्रथम दिवस का आयोजन किया गया है, जिसमें कई चिकित्सा पेशेवरों ने अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका के चेयरमैन श्री मनीष जी , मुख्य अतिथि भूतपूर्व उप जिला प्रमुख, उदयपुर सुंदर लाल जी भाणावत एवम विशिष्ट अतिथि डॉ. जयेश कलाल और डॉ. शुभम व्यास उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत पर प्रमुख अतिथियों का स्वागत स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश जी भाणावत ने किया। शिविर में स्थानीय विद्यालय के 207 छात्रों का मेडिकल टीम द्वारा जांच करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस टीम में डॉ. जयेश कलाल( नेत्र विशेषज्ञ) और डॉ. शुभम व्यास (दंत चिकित्सक) शामिल थे। साथ ही रामकृष्ण डोडा और पुष्पेंद्र डामोर नर्सिंग ऑफिसर तथा श्रीमान विनीत फार्मासिस्ट भी इस मेडिकल हेल्थ कैम्प में सक्रिय रूप से शामिल रहे।

प्रधानाचार्य भाणावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों की सेहत की निगरानी करना था और यह आयोजन स्थानीय समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली के महत्वपूर्ण आयामों के प्रति जागरूक करने का एक सशक्त प्रयास था।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!