बिजली पोल लगाने एवज में बिजली विभाग का एईएन रिश्वत लेते गिरफ़्तार

उदयपुर एसीबी की टीम ने डूंगरपुर जिले के साबला बिजली विभाग के एईएन राजेन्द्र कुमार को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बिजली ठेकेदार से कमीशन की राशि के रूप में रिश्वत की मांग की थी। उदयपुर एसीबी के एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के ठेकेदार नारुराम ने उदयपुर एसीबी को शिकायत की थी। जिसमें बताया था कि साबला एईएन राजेन्द्र कुमार बिजली के पोल लगाने के लिए 85 हजार कमीशन की डिमांड कर रहा है। जिसमें से परिवादी ने 23 हजार रुपए दे दिए हैं। परिवादी की ओर से दी गई शिकायत का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन के दौरान आरोपी ने 7 हजार की राशि ली। शिकायत का सत्यापन होने पर सोमवार को एसीबी उदयपुर की टीम ने ट्रेप का जाल बिछाया। वहीं आरोपी एईएन राजेन्द्र कुमार को 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से रिश्वत में लिए रुपए भी बरामद कर लिए। एसीबी की टीम मामले में अभी जांच कर रही है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!